Tuesday, December 8, 2020

आज तय हाेगा, काैन कहां से लड़ सकेगा महापाैर और अध्यक्ष का चुनाव

किस निकाय में किस वर्ग के प्रत्याशी महापाैर या अध्यक्ष चुनाव लड़ सकेंगे, यह बुधवार काे तय हाे जाएगा। नगर निगम के महापाैर और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण बुधवार सुबह 11 बजे रविंद्र भवन में हाेगा। प्रदेश के 407 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इनमें 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषद शामिल हैं। प्रदेश के 344 निकायाें में चुनाव हाेना हैं। इसमें 307 निकाय ऐसे हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हाे चुका है। इसमें सभी 16 नगर निगम शामिल हैं।

आठ निकायों का कार्यकाल जनवरी 2021 में खत्म होगा। इन 315 निकायाें के साथ ही 29 नई नगर परिषदाें में भी चुनाव हाेंगे। आरक्षण की प्रक्रिया के बाद निकाय चुनाव की गेंद राज्य निर्वाचन आयाेग के पाले में चली जाएगी। उम्मीद है कि 16 दिसंबर के बाद कभी भी निकाय चुनाव की घाेषणा हाे सकती है। सागर जिले की दाे नगर परिषद सुरखी व बिलहरा में मतदाता सूची में रिविजन का काम चल रहा है। इनका अंतिम प्रकाशन 16 दिसंबर काे हाेगा। इसके बाद कभी भी चुनाव की घाेषणा हाे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/today-it-will-be-decided-where-can-kain-be-able-to-contest-mahapaar-and-presidents-election-127993596.html

No comments:

Post a Comment