Monday, December 7, 2020

स्वच्छता पखवाड़े में निकाली जागरूकता रैली

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डी कंपनी गुना द्वारा 35 एमपी बीएन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल धीरेंद्र सिंह के निर्देशन में 5 दिसंबर से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को सभी कैडेट्स ने ऐएनओ डी कंपनी गुना कैप्टन मनोज भिरोरिया के मार्गदर्शन में लाल परेड से कैंट चौराहा होकर लाल परेड तक एक जागरूकता रैली निकाली।

जिसमें सीनियर अंडर अफसर आशीष राठौर एवं अंडर अफसर आकाश परिहार ने अहम भूमिका निभाई व सभी कैडेट्स के साथ लोगों को खुले में शौच करने से होने वाले नुकसानों को नारों के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया। सभी कैडेट्स ने कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन एवं फेस मास्क का उपयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Awareness rally held in cleanliness fortnight


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/awareness-rally-held-in-cleanliness-fortnight-127991420.html

No comments:

Post a Comment