Tuesday, December 22, 2020

7 मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से जानमाल की हानि होने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। एसडीएम पंधाना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पिता राधेश्याम निवासी ग्राम पोखकलां, मनोज पिता राजू निवासी टाकलीकला, पुष्पाबाई पति रमेशचन्द्र एवं शांति पिता रमेशचंद निवासी ग्राम बगमार, रामसिंग पिता वेस्ता निवासी ग्राम बोरगांव बुजुर्ग, नारायण सिंह पिता शिवनथसिंह निवासी ग्राम दीवाल तथा जितेंद्र पिता हरसिंग निवासी ग्राम बमनपुरी तहसील झिरन्या जिला खरगोन की पिछले दिनों पानी में डूबने व अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाओं के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतकों के परिवार के निकटतम सदस्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/financial-assistance-of-rs-4-4-lakh-sanctioned-to-the-families-of-7-deceased-128042615.html

No comments:

Post a Comment