आदिवासी ब्लॉक खालवा में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण बनवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक सामाजिक न्याय अनुभा जैन ने बताया रोशनी में 28 दिसम्बर को, खारकलां में 29 तथा खालवा में 30 दिसम्बर को शिविर लगाए जाएंगे। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इन शिविरों की तिथि व स्थान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ को इन शिविरों में चिकित्सकों का दल तैनात करने के लिए भी कहा है, ताकि विकलांगजनों का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके विकलांगता प्रमाण पत्र तैयार कर वितरित किए जा सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/camp-to-make-disability-certificate-on-28th-128042624.html
No comments:
Post a Comment