Friday, December 25, 2020

कार को 12 फीट पीछे घसीटकर ले गया ट्रक, सभा से लौट रहे 6 भाजपा नेता बाल-बाल बचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के बाद बाबई से इटारसी आ रहे भाजपा के स्थानीय नेताओं की स्कार्पियो को सामने से टर्न हो रहे ट्रक ने टक्कर मारी और 10-12 फ़ीट दूर तक पीछे की ओर घसीटते हुए ले गया। इसके बाद कार सड़क से उतरकर गड्ढे में फंस गई। सभी 7 लोग सुरक्षित बच गए। हादसा पांजराकलां से धौंखेड़ा के बीच मोड़ पर हुआ।

देहात पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया। गाड़ी में इटारसी संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल, पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, उमेश पटेल, पूर्व पार्षद शिवकिशोर रावत, जमना मेहतो व रमाकांत चौधरी बैठे थे। सभी सुरक्षित इटारसी आ गए।

पूर्व पार्षद की कार को ट्रक ने मारी टक्कर : शुक्रवार की शाम इटारसी की पूर्व पार्षद अमृता ठाकुर की कार को होशंगाबाद डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर बाजू से निकल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के समय वे अपने पति मनीष ठाकुर के साथ भोपाल से इटारसी आ रही थीं। कार ड्राइवर चला रहा था। किसी को चोट नहीं आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The truck dragged the car back 12 feet, 6 BJP leaders narrowly escaped returning from the assembly


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/the-truck-dragged-the-car-back-12-feet-6-bjp-leaders-narrowly-escaped-returning-from-the-assembly-128052559.html

No comments:

Post a Comment