Monday, December 7, 2020

नगर पालिका में पदस्थ 100 से अधिक अस्थाई कर्मचारियों को किया स्थाई

नगरपालिका में पदस्थ अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर दिया गया है। सोमवार को कर्मचारियों को इसके आदेश दिए गए। विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने चुनाव के पहले आश्वासन दिया था कि नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कराया जाएगा। इन्हें स्थाई कर्मचारी का आदेश पत्र विधायक ने नगरपालिका कार्यालय में प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन एवं विकास मंत्रालय भोपाल ने दिनांक 7 अक्टूबर 2016 एवं मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय भोपाल के पत्र दिनांक 1 अगस्त 17 के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद अशोकनगर में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनिमिती करण किए जाने के लिए कार्यालयीन प्रस्ताव तथा पीआईसी संकल्प दिनांक 21 जनवरी 17 में पारित संकल्प के तहत जिला चयन समिति के संकल्प दिनांक 1 दिसंबर 2020 के आधार पर नगरपालिका परिषद में कार्यरत 108 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी की श्रेणी में विनिमिति करण किया गया है।

इस मौके पर महेंद्र भारद्वाज, ऋषि त्रिपाठी, नपा आरआई शमशाद पठान, इंजीनियर श्री धाकड़ सहित नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 100 temporary workers posted in the municipality permanent


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/more-than-100-temporary-workers-posted-in-the-municipality-permanent-127991429.html

No comments:

Post a Comment