माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इन परीक्षाओं में 30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रखने का फैसला लिया है। दीर्घउत्तरीय प्रश्न परीक्षा में शामिल नहीं करने का निर्णय लिया है। नए पैटर्न का ब्लू प्रिंट शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर अपलोड कर दिया है। इसके मुताबिक सभी विषयों में 30 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्न, 30 फीसदी सब्जेक्टिव प्रश्न और 40 फीसदी तार्किक प्रश्न होंगे। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी ऑब्जेक्टिव व 75 फीसदी लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/changes-made-in-10th-and-12th-exam-pattern-30-will-be-objective-128049963.html
No comments:
Post a Comment