मंडी बामौरा से अपनी मां और बहन को बाइक से लेकर आ रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। इसमें युवक की मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरेठ रोड कालाबाग धर्मकांटे के सामने तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। महिला पर ट्रैक्टर का अगला पहिया चढऩे से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी और बेटे घायल हो गए। उनको शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सिटी कोतवाली के रामेश्वर जाट ने बताया वार्ड 4 निवासी विशाल अहिरवार अपनी मां 37 वर्षीय राधाबाई और बहन 8 वर्षीय पूजा को बाइक पर बैठाकर लाया था। बरेठ रोड पर नई मंडी की ओर से ट्रैक्टर- ट्राली नीलामी के बाद पुरानी मंडी जा रहा था। तभी वाहन को साइड देते समय ट्रैक्टर ट्राॅली ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक गिर गई। ट्रैक्टर का अगला पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और बहन को उपचार के लिए जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
दूसरी घटना: ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, 3 घायल
त्योंदा रोड पर ऑटो रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इससे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। त्योंदा रोड पर ग्राम पिपरिया से बासौदा आ रही प्लेटिना बाइक को सामने तेज गति से आ रहे ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक दिनेश कुशवाह 35, उसकी पत्नी मोतीबाई 29, और उसकी बेटी रीना के हाथ पैर में चोट आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/trolley-kills-bike-rider-woman-dies-two-seriously-injured-127881182.html
No comments:
Post a Comment