Tuesday, November 24, 2020

शराबी पति से परेशान होकर पांच साल पहले छोड़ा घर, मायके में आकर भी दरांती मारी

शराबी पति की मारपीट से परेशान होकर पांच साल पहले पत्नी मायके आ गई। इसके बाद भी पति ने परेशान करना नहीं छोड़ा। सोमवार रात वह शराब के नशे में ससुराल पहुंचा और पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया। इससे पत्नी घायल हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मोहद निवासी इरशाद पति सलीम तड़वी पांच साल पहले पति के शराब पीने से परेशान होकर चार बच्चों के साथ मायके आ गई थी। इरशाद ने बताया मायके आने के बाद भी पति बार-बार आकर परेशान करता है। पति महाराष्ट्र के यवला का रहने वाला है। मायके आने के बाद वह खेतों में मजदूरी कर बच्चों को पालती है। पति बार-बार आकर उसे वापस चलने के लिए कहता है और मारपीट करता है। सोमवार रात वह शराब पीकर आया और विवाद करने लगा। उसने मुझ पर दरांती से हमला किया। पहले उल्टी दरांती पीठ पर मारी, फिर पैर पर धारदार दरांती मार दी। जान बचाने के लिए वह चिल्लाई। चीखने पर पति डर कर भाग गया। इरशाद को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/troubled-by-drunken-husband-left-home-five-years-ago-came-in-maiden-and-also-killed-127946903.html

No comments:

Post a Comment