धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एक माह बाद अग्रिम जमानत पर छूटे भोपाल की मध्य विधानसभा के कांग्रेस विधायक भोपाल पहुंचे। उनका प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में आरती, पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इकबाल मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का केस झेल चुके मसूद और उनके समर्थक यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करते नजर आए। न तो किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही दूरी ही नजर आई।
पीसीसी में उन्होंने धन्यवाद देते हुए लव जिहाद के मुद्दे पर कहा कि मैं तो मोहब्बत करने वाला हूं। नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के गृह मंत्री हैं, वे कुछ भी बोल सकते हैं। हम गंगा जमुना संस्कृति को बढ़ावा देने वाले हैं और वे धार्मिक तनाव फैलाने वाले। मुझे उनके किसी भी सवाल का जबाव नहीं देना है, जो भी कहना है कि न्यायालय में कहूंगा।
मुस्कुराते हुए सरकार पर साधा निशाना
मसूद ने कहा कि निश्चित रूप से अदालत में यह केस लगा है, वहां केस चलेगा। मैंने पहले ही कहा था कि मुझ पर गलत केस लगा है। मुझ पर पहला केस लगा था, तो मैं खुद थाने गया था। मुचलके पर छूट गया था। पुलिस को बताकर बिहार गया था। फरार तो कभी हुआ ही नहीं। सभी के संपर्क में रहा। उसके बाद मेरे पीछे एक केस लगा दिया। राजनीतिक दुर्भावना से काम किया गया। हम पीछे हटने वाले लोग नहीं है। न्याय पर विश्वास है। न्यायालय जो भी फैसला करेगी, हमें उसका मंजूर होगा।
अमन कायम रखेंगे
अग्रिम जमानत के लिए लिए न्यायालय का धन्यवाद। मैं तो मोहब्बत करने वाला हूं। लोग नफरत फैलाने वाले। हम अमन को कायम करना चाहते हैं, वो धार्मिक तनाव फैलाना चाहते हैं। मुझे पर केस भी उसी के तहत लगाया गया। उन्होंने अपना काम किया और हम अपना काम करेंगे।
15 साल से सरकार उनकी, तो अतिक्रमण क्यों नहीं दिखा
प्रदेश में 15 साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन अतिक्रमण नहीं दिखा। मैंने खुद लिख कर दिया था। जिला कोर्ट से जीत चुका हैु। हाई कोर्ट में उन्होंने याचिका लगाई है। अगर मेरा कॉलेज वाॅटर लेवल के अंदर आता है, तो 50 मीटर के दायरे में बना निर्माण मैं खुद तोड़ दूंगा। हाईकोर्ट से जो निर्णय होगा, हम देखेंगे। उसके बाद, मैं जवाब दूंगा।
यह तो भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से करती आई है। लोकतंत्र की चुनी हुई सरकार को इन्होंने हटा दिया। एक लाइन आप बता दो, जो मैंने गलत कही हो। उसको इतना बढ़ा दिया। चुनाव के लिए यह बढ़ाना चाहते हों। ऐसा माहौल बने, ताकि तनाव बड़े। हमने उस नफरत को खत्म किया है। गृहमंत्री कुछ भी कह सकते हो, उनका अपना अधिकार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mla-masood-welcomed-by-offering-aarti-and-tilak-at-pcc-love-said-on-jihad-i-am-a-lover-he-is-a-hater-127954469.html
No comments:
Post a Comment