Friday, November 20, 2020

शादी समारोह और राजनीतिक आयोजनों की अनुमति को लेकर आज होगा फैसला

विधानसभा उपचुनाव के बाद लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए सरकार ने फिर से पाबंदियों के साथ नई व्यवस्था लागू कर दी है। शहर में अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा, लेकिन सुबह 7 से रात 10 बजे तक कोई पाबंदी नहीं रहेगी। सहालग की खरीदारी के लिए बाजारों में जुट रही भीड़ को रोकने के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

अफसरों का कहना है कि यदि शासन द्वारा बाजार व सवारी वाहनों के समय में कोई बदलाव किया जाता है तो ही व्यवस्था बदली जाएगी, तब तक बाजार नियमित खुलते रहेंगे। शादी और दूसरे कार्यक्रम और राजनीतिक कार्यक्रमों में जुटने वाली भीड़ को लेकर शनिवार को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट में होने वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

मास्क न लगाने वाले और डिस्टेंस का पालन न करने वालों पर आज से होगी कार्रवाई
भीड़ वाले क्षेत्रों में मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन ने 4 टीम बनाई हैं। ये टीम मास्क न लगाने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। एडीएम किशोर कन्याल ने बताया कि चारों टीम भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर निगरानी करेंगी और जो लोग बिना मास्क लगाए मिलेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ये कार्रवाई शनिवार से ही शुरू होगी। आने वाले दिनों में टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से नई व्यवस्था पर 5 सवाल

  • रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने से क्या फायदा होगा? शहर और बाजारों में सुबह-शाम भीड़ जुटती है।
  • कुछ शहरों में फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है। इससे लोगों में सोच बनी रहेगी कि कोरोना अभी गया नहीं है और उससे सुरक्षित रहना है।
  • शादी समारोह और राजनीतिक सामाजिक आयोजनों में संख्या को लेकर कोई पाबंदी लगाई जाएगी?
    इसके लिए शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि कार्यक्रमों में कितनी भीड़ की अनुमति दी जाए।
    शराब की दुकानें रात को 11.30 बजे तक खुलती हैं। इस वजह से अंडे-मांस के ठेले भी लगते हैं और भीड़ जुटी रहती है। क्या ये सभी दुकानें भी 10 बजे बंद कराई जाएंगी?
    शराब की दुकानों को लेकर शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। यदि शासन स्तर पर इन दुकानों को भी कर्फ्यू समय में बंद कराने के आदेश आते हैं तो ग्वालियर में भी ऐसा किया जाएगा।
    कोरोना संक्रमण के कारण बाजारों के समय में कोई बदलाव किया जाएगा?
    फिलहाल, बाजारों के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
    सवारी वाहन वाले बस और टेंपो आदि की व्यवस्था में कोई पाबंदी लागू की जाएगी?
    अभी इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/decision-will-be-taken-today-regarding-permission-for-wedding-ceremony-and-political-events-127931758.html

No comments:

Post a Comment