दीपोत्सव पर इस बार किसी भी प्रकार के विदेशी पटाखों के उपयोग पर पूर्ण रूप से केंद्र सरकार के निर्देश पर गृह मंत्रालय मप्र ने प्रतिबंध लगाया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में ऐसे पटाखों का भंडारण करने वाले व्यापारी के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी स्थानीय प्रशासन काे दिए हैं। कोई भी व्यापारी विदेशी पटाखा नहीं बेच पाए इसके अलावा ई-कॉमर्स साइटों पर भी विदेशी पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर निगरानी रखी जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मनावर में 20 से अधिक पटाखा व्यवसायी हैं। जो मेला मैदान मनावर में पटाखे की दुकानें लगाते हैं। विदेशी पटाखों पर पाबंदी लगने से व्यापारियाें के पास जो स्टॉक होगा उसका निपटारा भी नहीं हाे पाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/manawar/news/ban-on-use-of-foreign-crackers-strict-action-will-be-taken-on-those-selling-127884533.html
No comments:
Post a Comment