विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने की बात कही इससे नाराज युवक बिजली की टावर लाइन के टावर पर 80 फीट ऊंचाई तक चढ़ गया। पत्नी, गांव के लोगों और पुलिस ने 1 घंटे समझाइश दी। इसके बाद वो नीचे उतरा। घटना राजपुर तहसील के टेमला गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेमला निवासी मोलीराम पिता सायमल(33) का रविवार सुबह पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने मायके जाने की बात कही। इससे नाराज होकर मोलीराम टेमला से 3 किमी दूर बिजली की टावर लाइन के टावर पर चढ़ गया। टावर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बालसमुद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पत्नी व गांव के लोगों सहित पुलिस ने करीब 1 घंटे तक उसे समझाकर नीचे उतरने की मिन्नतें की। उसके बाद मोलीराम नीचे उतर आया। बालसमुद पुलिस चौकी प्रभारी जेएस गोयल के अनुसार बिजली लाइन चालू थी। अच्छी बात ये रही की मोलीराम तार तक नहीं पहुंचा था नहीं तो उसे करंट लग सकता था। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/husband-climbed-up-the-power-tower-after-the-dispute-when-his-wife-asked-to-go-to-the-maternal-home-127963846.html
No comments:
Post a Comment