जिले में कोविड-19 का संक्रमण नहीं थमा है। रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव की जयंती मनाई जाएगी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार समाज के लोगों ने नगर कीर्तन निरस्त कर दिया है। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन होगा।
प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर में आकर्षक लाइटिंग की गई है। गुरुसिंघ सभा के एचपीएस भाटिया ने बताया गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। गुरु नानकदेवजी की जयंती पर सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता व शबद कीर्तन होगा। दोपहर 12.30 बजे से गुरु का लंगर शुरू होगा। इसमें समाज के लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे। रात 7 से 9 बजे तक बाल कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/city-kirtan-canceled-due-to-corona-epidemic-127963853.html
No comments:
Post a Comment