Wednesday, November 4, 2020

किराना दुकान में चोरी, दिन भर में दर्ज नहीं हो पाई एफआईआर

शहर में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं और पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने की बजाय फरियादियों को थाने के चक्कर कटवा रही है। कुछ ऐसा ही वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर और परिवहन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश गुप्ता के साथ हुआ। दरअसल उनकी पटेल नगर स्थित सिंगाजी किराना भंडार दुकान से मंगलवार-बुधवार की रात चोरी हो गई। यहां से अज्ञात चोर 2 लाख नगदी चुरा ले गया, जिसकी एफआईआर कराने कैलाश मंडीदीप थाने गए, तो टीआई राजीव जंगल ने उन्हें दोपहर 3 बजे आने को कहा। कैलाश बताते हैं कि जब वह 3बजे पहुंचे तो टीआई ने उन्हें शाम 6 बजे आने का कहकर चलता कर दिया। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित पक्ष को परेशान करने का आरोप लगाया है।इस संबंध में जब पुलिस का पक्ष जानने के लिए टीआई जंगल और एसडीओपी मलकीत सिंह से संपर्क किया गया तो दोनों ही अधिकारियों ने मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।
2 माह में चोरी की लगभग 1 दर्जन से अधिक घटनाएं घट चुकी हैं। इनमें सतलापुर थाना के टीआई के घर भी चोरी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/robbery-in-grocery-store-fir-could-not-be-lodged-in-day-127884568.html

No comments:

Post a Comment