कोहेफिजा इलाके में प्राॅपर्टी ब्रोकर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं डिप्रेशन में हूं। अपने जीवन से तंग आ चुका हूं, इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं। कुकरेजा प्राॅपर्टी ब्रोकर का काम करते थे।
विवाद के चलते उनकी पत्नी और बच्चे उनसे अलग कोलार में रहते हैं, जबकि छोटा भाई जयप्रकाश, बिट्ठल नगर लालघाटी में रहता है। सोमवार शाम पांच बजे पड़ोसियों ने डायल 100 को कुकरेजा के मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अंदर झांककर देखा तो प्रकाश फांसी के फंदे पर लटके दिखे। इसके बाद उनके छोटे भाई को मौके पर बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने घर में प्रवेश किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-property-broker-committed-suicide-when-the-house-started-to-stink-written-in-the-suicide-note-i-am-fed-up-with-life-127880179.html
No comments:
Post a Comment