उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यूजी प्रथम और पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के चौथे चरण में छात्र-छात्राएं कुछ कोर्सों में सीटें बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे हैं। केआरजी कॉलेज में छात्राएं दो दिन से इसके लिए हंगामा कर रही हैं।
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी छात्रों की मांगों के समर्थन में पहुंच गए और प्रदर्शन कर प्राचार्य प्रो. मंजू दुबे को ज्ञापन दिया है। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने भी सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की है, शाम को केेआरजी काॅलेज के प्रबंधन ने सीटें बढ़ाने की अनुमति लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भी भेजा है।
शनिवार की दोपहर पीजी कोर्सों में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं केआरजी कॉलेज पहुंची थीं। छात्राओं ने इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्राचार्य प्रो. मंजू दुबे को ज्ञापन देकर सीटें बढ़ाने की मांग की। कॉलेज प्रबंधन ने भी शाम को सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर अनुमति लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विभाग छात्रा प्रमुख प्रिया राठौर , महानगर सह मंत्री मानवता साहू , मुस्कान शिवहरे, मधु, मोनिका , करिश्मा , पूनम मौजूद थीं।
इस संबंध में केआरजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मंजू दुबे का कहना है कि छात्राओं ने सीटें बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया था, छात्राओं की मांग पर सीटें बढ़ाने की अनुमति उच्च शिक्षा विभाग से मांगी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/abvp-submits-memorandum-to-krg-seeking-to-increase-seats-in-colleges-127893959.html
No comments:
Post a Comment