Thursday, November 26, 2020

भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक कर कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की

सकल जैन समाज द्वारा शहर के परेड जैन मंदिर परिसर में गणाचार्य विराग सागर महाराज के सानिध्य में नंदीश्वर दीप महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को श्रद्घालुओं ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक करते हुए भगवान से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह 7 बजे श्रद्धालु पवित्र जल लेकर मंदिर में पहुंचे। उन्होंने गणाचार्य विराग सागर महाराज के सानिध्य मंत्रोच्चारण करते हुए भगवान का अभिषेक किया। वहीं महिला श्रद्घालुओं ने भक्ति भजनों का गायन किया।

कार्यक्रम में धर्मसभा आयोजन के दौरान जैन संत विराग सागर महाराज ने कहा कि देश में चल रही कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए भगवान की भक्ति, पूजा अर्चना जरूरी है। साथ ही इस विधान से बीमारी का निवारण होगा। इसलिए हर मनुष्य को मानव कल्याण के लिए भगवान की भक्ति करना चाहिए।

महाराज ने आगे बोलते हुए कहा कि हमारे जीवन का मूल लक्ष्य धन का अर्जन करना नहीं है। बल्कि सुख और समृद्धि होना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को न्याय नीति और धर्म का अनुसरण करते हुए और प्रत्येक जीव की रक्षा के लिए धर्मानुष्ठान आयोजन करना चाहिए। इस अवसर पर पदमचंद भैया, महेश पहारिया, अरविंद जैन, राजीव कुमार जैन, महेश चंद पंडित, राजेंद्र जैन, नेहरूलाल जैन, बसंत लाल जैन, अमर चंद जैन, सरला जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

कलशारोहण समारोह 30 से
परेड जैन मंदिर में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक शिखर कलशारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आंधी पानी के कारण मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके स्थान पर नए शिखर रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जैन मंदिर में विधान के दौरान श्रद्घालु भागवान का अभिषेक करते हुए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/prayed-for-the-liberation-of-lord-adinath-from-corona-by-jalabhishek-127951392.html

No comments:

Post a Comment