Tuesday, November 24, 2020

नाली में ईंट डालकर पानी राेकने पर विवाद, पड़ाेसियाें में हुई मारपीट

टिमरनी थाना क्षेत्र के बारजा में मंगलवार सुबह नाली में ईंट डालकर पानी राेकने पर पड़ाेसियाें में झगड़ा हाे गया। इसमें दाेनाें पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया नितिन पिता देवीसिंह चाैरसिया का पड़ाेस में रहने वाले गाेविंद से नाली में ईंट डालकर पानी राेने पर से झगड़ा हाे गया।

इसमें मारपीट हाे गई। पुलिस ने नितिन की शिकायत पर गाेविंद पिता दुलीचंद चाैरसिया, पत्नी सुनीताबाई, बेटा शुभम, तरुण, बेटी नेहा तथा दूसरे पक्ष के गाेविंद पिता दुलीचंद की शिकायत पर नितिन पिता देवीसिंह, उसकी पत्नी क्षमाबाई पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/controversy-over-pouring-water-into-a-drain-brick-and-mortar-strikes-127946911.html

No comments:

Post a Comment