बजरंगगढ़ के करोद गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर दो चचरे भाइयों ने लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। व्यक्ति से आरोपियों ने सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी थी। उसने देने से इनकार कर दिया था। इसी बात पर आरोपी भड़क गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि करोद निवासी 50 वर्षीय लालजी राम अहिरवार गांव में दोपहर करीब 3.30 बजे बैठा था। इसी दौरान 18 वर्षीय अंकित यादव व चचेरा भाई 20 वर्षीय यश यादव आए। उन्होंने लालजी राम ने सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी। लालजी राम ने माचिस नहीं होने का कहते हुए इंकार कर दिया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर से लाठी लाकर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ लालजी राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सीएसपी ने समझाइश दी
दलित पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मृतक के परिजन व रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। सीएसपी नेहा पच्चीसिया बल लेकर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, प्रशासन ने मृतक के परिजन को 8.25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की। अंत्येष्टि के लिए भी 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मृतक का अंतिम संस्कार भी पुलिस की मौजूदगी में किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/dalit-did-not-give-matches-for-cigarette-smoking-cousins-beaten-to-death-with-sticks-127958047.html
No comments:
Post a Comment