शहर के वार्ड क्रमांक 11 में बीटीआई रोड पर भूरा मठी मार्ग पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां तीन साल से सड़क पर गंदा पानी भरा है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां स्थानीय लोगों के अलावा बस स्टैंड से लहार रोड जाने वाले लोग निकलते हैं। स्थानीय लोग पानी की निकासी के लिए विधायक से लेकर प्रशासनिक और नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 11 भूरा मठी रोड(विक्रमपुरा) की मुख्य सड़क से रोजाना 4हजार से अधिक लोगों का आना-जाना है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। स्थानीय लोग कई बार जलनिकासी की मांग को लेकर धरना भी दे चुके हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।
नपा नहीं कराती सफाईः भूरामठी रोड निवासी राकेश सिंह, विक्रम सिंह,प्रकाश बाथम आदि का कहना है कि भूरा मठी रोड वार्ड की मुख्य सड़क है। इस रोड से लोग विक्रमपुरा,बस स्टैंड, लहार रोड, गौरी सरोवर, सुंदरपुरा,विक्रमपुरा, विकास नगर और श्रीवास नगर आदि स्थानों पर हर रोज आना-जाना होता है। सड़क पर जलभराव होने से रोड जर्जर हो चुकी है। स्थिति यह है कि रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पानी भरा होने से वे लोगों को दिखाई नहीं देते हैं।
जिससे आए दिन बाइक चालक गड्ढों में गिरकर घायल भी हो रहे हैं। पिछले 3साल से जलभराव होना गंभीर समस्या है। स्थिति यह है कि इस सड़क से हर रोज निकलने वाले लोगों को पानी के अंदर से आवागमन करना पड़ रहा है। विधायक, प्रशासनिक और नगर पालिका अधिकारियों को जल भराव की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद जल निकासी की ओर इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/waterlogging-problem-on-bhuramathi-road-for-three-years-the-officers-do-not-see-127941246.html
No comments:
Post a Comment