Tuesday, November 17, 2020

लेन-देन की बात पर दाे महिलाओं में झगड़ा, दाे पक्षाें पर मामला दर्ज

उधारी के रुपए के लेन-देन को लेकर आनंद नगर में मंगलवार काे दाे महिलाओं में झगड़ा हाे गया। ब्यूटी पाॅर्लर का संचालन करने वाली रिंकी पति मुकेश सोनी ने पुलिस को बताया कि उसने पड़ोस में रहने वाली प्रिया पति विनय सिटोके से कुछ साल पहले 10 हजार रुपए उधार लिए थे।

प्रिया ने अभी तक 50 हजार रुपए वसूल कर लिए हैं। साथ ही 38 हजार रुपए बाकी बता रही है। पुलिस ने बताया इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विनय सिटोके, मोहित सिटोके और प्रिया ने रिंकी के घर जाकर उसे धमकाते हुए मारपीट की।

साड़ी दुकान संचालक प्रिया सिटोके ने बताया उसने रिंकी को डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे। रुपए मांगने पर रिंकी, उसके पति मुकेश और गोविंद सोनी ने मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/controversy-among-women-over-the-matter-of-transaction-case-registered-on-the-right-side-127923259.html

No comments:

Post a Comment