Thursday, November 5, 2020

ऐदल सिंह, गिर्राज और भिड़ौसा के यहां बंपर वोटिंग, सत्यप्रकाश और अभिनव के गांव की पोलिंग पर 65% लोग वोट डालने ही नहीं पहुंचे

जिले की 5 सीटों पर उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एक महीने से गांव-गांव, शहर-शहर घूमकर लोगों से वोट मांगते रहे लेकिन जब मतदान हुआ तो उनके खुद के घरों की पोलिंग पर ही मतदाता वोट डालने नहीं आए। घर के मतदाताओं की मान-मनौव्वल करने में सबसे कमजोर अंबाह से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार व निर्दलीय अभिनव छारी रहे। सत्यप्रकाश के गृहगांव बुधारा में पोलिंग क्रमांक 194 पर 567 वोट में से सिर्फ 140 ही वोट डालने आए।

गांव में 4 पोलिंग बूथ थे, जिन पर 3 हजार 49 मतदाता दर्ज हैं लेकिन यहां सिर्फ 518 लोगों ने अपना वोट डाला यानि 84 प्रतिशत लोग वोट डालने घरों से निकले ही नहीं। इसी प्रकार भाजपा-कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने का दावा कर रहे निर्दलीय मोंटी छारी के गांव करसड़ा की पोलिंग नंबर 227, जहां उनका खुद का वोट है। यहां भी 750 में से सिर्फ 213 लोग वोट डालने आए। उनके गांव करसड़ा में 2 पोलिंग हैं, जिन पर कुल 976 मतदाता हैं लेकिन 342 वोट ही डले। यानि इनके गांव में भी 64 प्रतिशत लोग वोट डालने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले।

कमलेश, भानु सखवार, राजेद्र कंषाना व भिड़ौसा खुद के लिए नहीं डाल सके वोट
चुनावी महासमर में कई ऐसे प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जो खुद के लिए अपना वोट नहीं डाल सके क्योंकि इनका वाेट दूसरी विधानसभा में दर्ज है। इनमें अंबाह से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव का वोट मुरैना विस, बसपा प्रत्याशी भानु सखवार का वोट ग्वालियर पूर्व विस में है। वहीं दिमनी विस में कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र भिड़ौसा का वोट ग्वालियर पूर्व व बसपा प्रत्याशी राजेंद्र कंषाना का वोट सुमावली विस में है। इसलिए इन प्रत्याशियों का खुद का वोट उनके ही काम नहीं आ सका।

राजौरिया-रघुराज के घरों की पोलिंग पर 44 से 52 प्रतिशत मतदाता अपने घरों से नहीं निकले
मुरैना विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रामप्रकाश राजौरिया की घर की पोलिंग क्रमांक 78 पर 712 में से 404 लोग वोट डालने पहुंचे। यहां 44% लोग अपने पड़ौसी को वोट देने के लिए घरों से नहीं निकले। इसी प्रकार की स्थिति भाजपा के रघुराज कंषाना की है। उनकी रेस्ट के पीछे स्थित घरेलू पोलिंग क्रमांक 142 पर 499 में से 366 व दूसरी पोलिंग 142 (क) पर 821 में से 408 लोग वोट डालने के लिए आए। इन दोनों पोलिंग पर सिर्फ 48 प्रतिशत वोट डले यानि 52% लोग घरों से निकलकर आए ही नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सत्यप्रकाश के गांव बुधारा में 16.98% व अभिनव की पोलिंग पर 35.04% मतदाता वोट डालने आए


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/65-of-the-people-did-not-come-to-vote-on-the-polling-of-bumper-voting-satyaprakash-and-abhinavs-villages-in-adal-singh-girraj-and-bhidausa-127885944.html

No comments:

Post a Comment