बिजली कंपनी ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसका फायदा बिजली उपभोक्ताओं को मिला है और कंपनी को मिलने वाली शिकायतों में 30 फीसदी शिकायतें घट गई हैं। अभी भी कंपनी में जो शिकायतें मिल रही हैं उनका एमडी खुद फीडबैक ले रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में शिकायतों में और कमी आएगी।
अक्टूबर में बिजली कंपनी को रोजाना जहां 2500 शिकायतें प्राप्त हो रही थीं वहीं इस महीने शिकायतें घट गईं। महीने में महज 1600 शिकायतें ही मिल रही हैं। इसमें भी 60 फीसदी शिकायतों का निराकरण तो बिजली कंपनी एक घंटे में ही कर रही है। जो शिकायतें मिल रही हैं वो बिल सुधार, वोल्टेज, ट्रांसफार्मर, बिजली बिल नहीं मिलने को लेकर मिल रही है। 1912 पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का समाधान करने के बाद उपभोक्ता को फोन कर फीडबैक लिया जा रहा है। शिकायतों में कमी लाने के लिए बिजली कंपनी के एमडी अमित तोमर स्वयं रोजाना फीडबैक ले रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में भी शिकायतों में और कमी आने की उम्मीद है।
सप्लाई संबधी शिकायतों में से 60 फीसदी शिकायतों का निराकरण हम एक घंटे में कर रहे हैं
बिजली कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर ने बताया कि अक्टूबर में जहां कंपनी को सभी 15 जिलों से प्रतिदिन औसत ढाई शिकायतें प्राप्त होती थीं। वहीं इस माह प्रतिदिन औसत 1635 शिकायतें ही प्राप्त हो रही हैं। सप्लाई संबंधी शिकायतों में से 60 फीसदी का निदान मात्र एक घंटे में किया जा रहा है। उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी शिकायत या मदद के लिए सेंट्रल काॅल सेंटर 1912, ऊर्जस एप, जोन के लोकल नंबर पर कर सकते हैं। यह जोन के नंबर प्रत्येक बिल पर छपे होते हैं।
पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी शिकायतें मिलीं
इंदौर 900
उज्जैन 261
खरगोन 68
देवास 60
रतलाम 56
(नोट- जानकारी बिजली कंपनी के मुताबिक है। पिछले महीने इन सभी जिलों में रोजाना इससे दोगुना शिकायतें मिल रही थीं।)
बिजली कंपनी ने यह जिम्मेदारी कर रखी है तय - { फीडरों की मॉनिटरिंग { ट्रांसफार्मरों का रखरखाव। { बिजली की ट्रिपिंग पर नजर रखना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/electricity-company-now-resolving-60-complaints-in-one-hour-127929847.html
No comments:
Post a Comment