उत्तर से आ रही ठंडी हवा के कारण पचमढ़ी में तापमान गिर गया है। पचमढ़ी में रात का तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 9 डिग्री था। यानी 3 डिग्री तापमान गिरा है। पचमढ़ी के अलावा हाेशंगाबाद शहर में भी ठंड बढ़ी है। तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 14.9 डिग्री दर्ज हुआ है। उत्तर से आ रही हवा ने माैसम बदल दिया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान ज्यादा गिरा है। यहां ठंड बढ़ी है।
पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री और हाेशंगाबाद शहर का तापमान 29.5 डिग्री तापमान रहा है। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में तापमान और कम हाेगा। अभी ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बादल जरूर आने की संभावना है। इससे तापमान कुछ कम ज्यादा हाे सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/the-mercury-in-pachmarhi-dropped-6-degrees-in-6-hours-in-24-hours-cold-coming-from-north-winds-127960075.html
No comments:
Post a Comment