Saturday, November 21, 2020

पूर्णाहुति के बाद बंटेगी 56 भोग की प्रसादी

देवीधाम महालक्ष्मी मंदिर में रविवार को गोपाष्टमी पर अन्नकूट महोत्सव के तहत छप्पन भोग लगाए जाएंगे। गोमाता के पूजन के बाद यह प्रसादी बांटी जाएगी। इससे पहले सुबह 21 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
महालक्ष्मी मंदिर संस्थान समिति सदस्य मोहन पाटीदार ने बताया कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सार्वजनिक भंडारा नहीं किया जा रहा है लेकिन माता मंदिर में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महोत्सव की शुरुआत शनिवार को 21 कुंडीय यज्ञ से हुई। इसमें 21 से अधिक दंपतियों ने आहुतियां दी। धार्मिक अनुष्ठान पं. महेंद्र भटोरे, कमलेश भटोरे व मंदिर पुजारी शंभू महाराज के सान्निध्य में किए जा रहे हैं। शुक्रवार को स्थानीय मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुतियां दी। रविवार को गो माता पूजन के बाद छप्पन भोग लगाकर महाप्रसादी वितरित होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
56 pleasures will be distributed after Poornahuti


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/56-pleasures-will-be-distributed-after-poornahuti-127936080.html

No comments:

Post a Comment