Sunday, November 1, 2020

विधायक आरिफ मसूद 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार; जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण बाद में रिहा

बिना अनुमति प्रदर्शन के मामले में तलैया पुलिस ने मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद और उनके 50 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट, एपेडेमिक एक्ट और आईपीसी की धारा 269, 270 भी बढ़ाई है। इन धाराओं के तहत भी विधायक समेत 50 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एडीजी उपेंद्र जैन ने बताया कि इन सभी की गिरफ्तारी शनिवार देर रात की गई। ये सभी धाराएं जमानती हैं, इसलिए गिरफ्तारी के बाद सभी को जमानत दे दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों की टिप्पणी से नाराज भोपाल के मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को इकबाल मैदान पर प्रदर्शन किया था। कांग्रेस विधायक मसूद के बुलावे पर हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस ने मसूद समेत 2000 लोगों पर केस दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधायक आरिफ मसूद


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mla-arif-masood-arrested-with-50-supporters-released-later-due-to-case-registered-in-bailable-sections-127873415.html

No comments:

Post a Comment