Tuesday, November 3, 2020

करवा चौथ आज, 4 राजयोग सहित 6 से अधिक शुभ योग, रात 8.14 पर चंद्रोदय

इस बार करवाचौथ पर 4 राजयोग सहित करीब आधा दर्जन शुभ योग बन रहे हैं। इससे पहले करवा चौथ पर इतने शुभ योग पिछले 100 सालों में नहीं बने। 4 नवंबर बुधवार को करवा चौथ यानी सौभाग्य पर्व पर शिव, अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। वहीं, शंख, गजकेसरी, हंस और दीर्घायु नाम के राजयोग भी बन रहे हैं। करवा चौथ पर जब चंद्रमा और पति की पूजा की जाएगी, उस दौरान गोचर कुंडली में बृहस्पति दांपत्य जीवन के भाव में अपनी ही राशि के साथ रहेगा। ये स्थिति सौभाग्य बढ़ाने वाली रहेगी, जिससे ये पर्व और भी शुभ हो जाएगा।

शुभ संयोग का असर: पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ पर तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों का महासंयोग बनने से व्रत और पूजा का पूरा फल मिलेगा। जिससे सौभाग्य के साथ समृद्धि भी बढ़ेगी। इस करवा चौथ पर व्रत से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। शुभ संयोगों में पूजा होने से महिलाओं को रोग और शोक से छुटकारा मिल सकता है। भारतीय मानक समय विदिशा के स्थानीय समय के अनुसार चंद्रोदय रात्रि में 8.14 पर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karva Chauth today, more than 6 auspicious yoga including 4 Raja Yoga, moonrise on night 8.14


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/karva-chauth-today-more-than-6-auspicious-yoga-including-4-raja-yoga-moonrise-on-night-814-127881189.html

No comments:

Post a Comment