Wednesday, November 18, 2020

सेमीफाइनल में सीहोर बॉयज ने बीएसआई को 4-1 से हराया

जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित आनंद स्वामी स्मृति में बेबी सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला बुधवार को चर्च मैदान पर हुआ। सीहोर बॉयज और बीएसआई की टीमों के बीच यह मैच हुआ जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीहोर बॉयज की टीम ने 4-1 से यह मुकाबला जीत लिया। दो दिन पहले सेमीफाइनल का पहला मुकाबला हो चुका है। अब तीसरे स्थान के लिए हाडलाइन मुकाबला खेला जाएगा।
यश और रोहित ने किए दो-दो गोल : बुधवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में सीहोर बॉयज के रोहित मालवीय और यश प्रजापति ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने दो-दो गोल किए। सीहोर बॉयज की टीम का मुकाबला बीएसआई के बीच खेला गया। इसमें सीहोर बॉयज की टीम 4-1 से विजयी रही।
सीहोर बॉयज की तरफ से रोहित मालवीय ने 14 मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद यश प्रजापति ने 18वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसी के साथ मध्यांतर के पहले रोहित मालवीय ने 18वें मिनट में ही एक और गोल दाग दिया और स्कोर को बड़ा करते हुए 3-0 से टीम को बढ़त दिला दी। बीएसआई की तरफ से 30वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। महावीर ने बढ़त को कम करते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर के बाद सीहोर वॉइस की तरफ से यश प्रजापति ने 50वें मिनट में गोल कर बढ़त के 4-1 कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sehore Boys beat BSI 4–1 in semifinals


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/sehore-boys-beat-bsi-41-in-semifinals-127926132.html

No comments:

Post a Comment