Thursday, November 5, 2020

एक दिन में 10 पॉजीटिव मिले, 17 घर लौटे

काेराेना वायरस अभी जिले से गया नहीं है। क्याेंकि पिछले दाे दिन से 9-9 मरीज एक दिन में सामने आ रहे थे और गुरुवार काे एक दिन में मरीजाें की संख्या बढ़कर 10 हाे गई। जिस गति से मरीजाें की संख्या एक पखवाड़े में कम हुई थी वह उसी गति से प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

मरीजाें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फिर से चिंता में अाने लगा है। क्याेंकि एक सप्ताह पहले पाॅजिटिव मरीज की संख्या एक दिन में 0 हाे चुकी थी, जिससे लग रहा था कि अब मरीज घट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इधर अस्पताल में उपचार करवा रहे 17 पाॅजिटिव मरीजाें के सही हाेने पर उन्हें छुट्टी दे दी है। सीएमएचओ डाॅ. एमपी शर्मा ने बताया मरीजाें के सही हाेने पर उन्हें छुट्टी देते हुए उनके घर पहुंचा दिया गया है। मरीजाें काे हिदायत दी कि सर्दी, जुकाम और बुखार आने पर अस्पताल में इलाज करवाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/got-10-positives-in-one-day-17-returned-home-127887965.html

No comments:

Post a Comment