Tuesday, October 6, 2020

छह दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हुए शुगर-बीपी से पीड़ित अफसर का संदेश- MASK यानी मेरा अपना सुरक्षा कवच

कोरोना संक्रमित होकर सिर्फ छह दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले बीमा कंपनी के अधिकारी 47 वर्षीय समीर खंडेलवाल ने मास्क का प्रेरक मतलब बताया है। उनके अनुसार मास्क यानी मेरा अपना सुरक्षा कवच। खंडेलवाल ने कहा मास्क का सही उपयोग करने से ही उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य या संपर्क में आने वाले दूसरे व्यक्ति तक संक्रमण नहीं फैला और खुद उन पर भी कोरोना का प्रारंभिक असर ही हुआ। वे 12 साल से शुगर व दो साल से बीपी से ग्रस्त हैं।

मास्क के सही उपयोग से उन्हें पांच दिन में 90% राहत मिल गई। उन्होंने अपने डॉक्टर भाई सौरभ मालवीय को एक कोटेशन भी तैयार कर सौंपा है, जिसमें लिखा है- हम हैं तो सभी हैं, सभी हैं तो हम हैं, हम सभी हैं, तभी हम हैं।

“अगर ये कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं ”

70 साल के हरीशचंद्र चुघ। रोज 10 से 12 घंटे कांधों पर झोले और हाथ में तराजू लेकर पैदल मूंगफली बेचते हुए भी अपने मुंह से मास्क नहीं हटाते। क्योंकि वे जानते हैं मास्क ही संक्रमण से बचाएगा।
65 साल की कलाबाई सिकरे। दो झोलों में दस्तावेज, डिब्बे में जरूरी सामान लेकर राशनकार्ड बनवाने कलेक्टोरेट पहुंचीं। घंटों इंतजार किया, लेकिन मास्क को एक पल के लिए चेहरे से नहीं हटने दिया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समीर खंडेलवाल


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/sugar-bp-afflicted-officers-message-in-six-days-from-positive-to-negative-mask-means-my-own-safety-net-127787727.html

No comments:

Post a Comment