शहर में सालों से आवारा मवेशियाें की समस्या है। शहर के पशुपालक सुबह गायों का दूध निकालकर सड़कों पर भ्रमण के लिए छोड़ देते हैं। शहर में जीवागंज, महाराणाप्रताप चौराहा सहित कई जगह सुबह चारे की अस्थायी ठेले लगते हैं। अधिकतर चारे वालों की स्वयं की गाय आसपास भ्रमण करती रहती है। शाम को गोपालक वापस गाय व गाेवंश का दूध निकालकर वापस सड़कों पर छोड़ देते हैं। सालों से यह समस्या है। नपा समय-समय पर इन्हें पकड़ने का अभियान भी चलाती है लेकिन 100 से 150 रुपए का जुर्माना देकर या नेताओं से फोन लगवाकर अपने मवेशी को छुड़वा लेते हैं। अब शहर के मध्य से गुजर रहे हाईवे पर भी इनका जमावड़ा लगने लगा है। रोज रात को रामटेकरी काॅर्नर पर 50 से 60 गाेवंश हाईवे पर भ्रमण करते हैं जिससे बड़े हादसे की अाशंका रहती है। यही नहीं खानपुरा व शहर के प्रमुख मार्गों पर गाेवंश की वजह से जाम आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है। मामले में नपा स्वास्थ्य अधिकारी केजी उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही इन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-problem-of-stray-cattle-persists-gathering-at-night-on-the-highway-127841762.html
No comments:
Post a Comment