Sunday, October 25, 2020

सराफा व्यापारी से एक लाख की फिरौती मांगने वाला रिमांड पर

सराफा व्यापारी नीतेश सोनी को पुत्री का फोटो वाट्सएप पर डालकर 1 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को नारायणगढ़ कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। आरोपी लगातार व्यापारी को फिरौती के लिए परेशान कर रहा था। उसे पुलिस ने कोटपुतली जाकर गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी ने व्यापारी की पुत्री के फोटो लेकर धमकी क्यों दी और इस प्रकरण में और कौन शामिल है, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/on-remand-seeking-ransom-of-one-lakh-from-bullion-trader-127850849.html

No comments:

Post a Comment