Tuesday, October 6, 2020

भाजपा-कांग्रेस किसी को कोरोना की चिंता नहीं, मास्क से बना रहे दूरी

उपचुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही दोनों प्रमुख पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। चुनावी जनसंपर्क से लेकर बैठकों में न नेता और न कार्यकर्ता मास्क लगा रहे हैं। 6 फीट दूरी की बात से भी सभी दूर ही है। ऐसे में यदि क्षेत्र में कोरोना विस्फोट होता है तो जिम्मेदार ये नेता ही माने जाएंगे क्योंकि इन नेताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो मास्क लगाकर रहे और दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए समझाए।

कांग्रेस : बैठक के दौरान न प्रत्याशी ने मास्क लगाया और न कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ने मंगलवार को पंथ पिपलई में पन्ना प्रभारियों की बैठक आयोजित की। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने संबोधित किया लेकिन उन्होंने मास्क नहीं लगाया। यही नहीं जनसंपर्क के दौरान भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया। यही नहीं बैठक में मौजूद अनेक कार्यकर्ताओं ने भी मास्क नहीं लगाया। 6 फीट की दूरी भी नहीं रही। बैठक में सिमरोड, जामोदी, सांवेर, खान बड़ोदिया, टिटावदा, शाहदा, सिमरोड़ा, बिलौदा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा : जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बिना मास्क के फोटो खिंचवाए पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बामनखेड़ी, बालोदा, राजोदा में भाजपा के तुलसीराम सिलावट के समर्थन में जनसंपर्क किया। भारतसिंह चौहान, शंकर पटेल आदि नेता साथ रहे। मंत्री ठाकुर बालोदा पहुंची और यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया लेकिन मास्क नहीं लगाया। ठाकुर बामनखेड़ी पहुंची और वहां कार्यकर्ताओं के कहने पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई तब भी मास्क नहीं लगाया। कार्यकर्ताओं ने भी मास्क नहीं लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP-Congress is not worried about corona, distance is being made from mask


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/bjp-congress-is-not-worried-about-corona-distance-is-being-made-from-mask-127788701.html

No comments:

Post a Comment