स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत 2 अक्टूबर से सफाई अभियान चलाया गया था। इसके तहत प्रतिदिन सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। सीएमओ माेहम्मद अशफाक खान ने बताया स्वच्छता टीम कचरे अड्डे काे हटाकर रहवासियाें व आमजनाें काे जागरूक कर रही है।
शहर के बीचोंबीच कृष्णा जीनिंग फैक्टरी में कचरा अड्डा बना हुआ था। स्वच्छता टीम के प्रयास से अब वह पार्किंग स्थल बन गया है। स्वच्छता निरीक्षक कन्हैयालाल चौहान, सहायक स्वच्छता निरीक्षक कुशल धौलपुरे के नेतृत्व में कचरा अड्डे काे हटाया गया। आमजन काे जागरूक किया गया, जिससे यहां सफाई रहे। टीम के संदीप चौहान, यश सेन, लक्की सेन, रणजीत, नरेंद्र, महेश अादि ने सफाई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/the-garbage-base-became-a-parking-lot-due-to-the-efforts-of-napas-sanitation-team-127797544.html
No comments:
Post a Comment