Wednesday, October 7, 2020

जुताई करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गड्ढ़े में गिरा, एक की मौत, जुझारनगर के ग्राम टिकरी गांव की घटना

थाना जुझारनगर के ग्राम टिकरी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गया। जिससे एक किसान की मौत हो गई।
बुधवार सुबह टिकरी गांव का सरियां अहिरवार पिता रघुवर अहिरवार उम्र 55 वर्ष अपने खेत में जुताई करवा रहा था। जुताई करते समय अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और गड्ढ़े में जा गिरा। ट्रेक्टर के गड्ढ़े में गिरने से किसान सरियां अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बारीगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी गुरूदत्त शेषा ने बताया कि ट्रेक्टर ड्राइवर के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर लिया है। घटना स्थल से ट्रैक्‍टर ड्राइवर फरार है। शव का पोस्ट मार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Uncontrolled while plowing, the tractor fell into the pits, one died, incident of village Tikri village of Jujharanagar


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/uncontrolled-while-plowing-the-tractor-fell-into-the-pits-one-died-incident-of-village-tikri-village-of-jujharanagar-127791881.html

No comments:

Post a Comment