अल्कोहल प्लांट में 1996 की बनी अंग्रेजी शराब ले जाते हुए दीनदयाल नगर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने उनसे 110 क्वाटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को सैनिक कॉलोनी से बाइक से जा रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 110 क्वाटर अंग्रेजी शराब जब्त की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गौरव पिता रामेश्वर जटिया (19) निवासी मोती नगर और मुकेश पिता रमेश जटिया (24) निवासी मोती नगर बताया है। टीआई अशोक ननामा ने बताया आरोपियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्कोहल प्लांट के गोडाउन से शराब चोरी करना बताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/arrested-with-alcohol-stolen-from-alcohol-plant-127841741.html
No comments:
Post a Comment