Friday, October 2, 2020

यूपीएससी परीक्षा के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सहायता केंद्र बने

यूपीएससी की 4 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए राजधानी में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र नादरा बस स्टैंड, आईएसबीटी, हलालपुरा, हबीबगंज व भोपाल स्टेशन के अलावा एयरपोर्ट पर बनाए गए हैं। यहां से परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को विशेष कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत के मुताबिक परीक्षा 59 केंद्रों पर होगी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए कमिश्नर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका फोन नंबर 0755-2540772 व 0755-2790906 है। कंट्रोल रूम 3 व 4 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/help-center-for-upsc-exam-at-airport-railway-station-and-bus-stand-127775408.html

No comments:

Post a Comment