भारतीय जनता युवा मोर्चा की कानूनी समिति ने सोमवार को मंत्री तुलसी सिलावट के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की शिकायत चुनाव आयोग में की है। इसमें कहा गया कि सिलावट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश पटेल ने यह हरकत की। इसके अलावा बिना अनुमति बैनर-पोस्टर ले जाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू और अन्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है।
भाजपा बोली- धरने में कांग्रेस की नौटंकी उजागर
भाजपा ने मौन धरने पर कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता दो घंटे के मौन धरने में मुंह दिखाकर चले गए। प्रदेश भाजपा वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने कहा यह न्याय के नाम पर सिर्फ नौटंकी है। मूलचंदानी के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/silvaats-video-tampered-with-bharatiya-janata-yuva-morcha-charges-against-congress-leader-127783913.html
No comments:
Post a Comment