रेलवे ओवर ब्रिज के पास बनाए जा रहे हॉकर्स जोन में बिजली और पानी का इंतजाम नहीं हो पाया है। इस कारण फूल, चाट और फल व्यवसायी यहां अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे हैं। फूल व्यवसायी तो पहले ही निगम आयुक्त से अपनी समस्याएं बता चुके हैं। उन्होंने दीपावली तक वर्तमान स्थान पर ही बाजार रखे जाने की मांग की थी। हॉकर्स जोन की वर्तमान स्थिति से स्पष्ट हो गया है कि अब ये तीनों ही बाजार दीपावली के बाद ही विस्थापित किए जाएंगे। इधर छह साल पहले विकसित किए गए शहीद सीताराम हॉकर्स जोन में अभी तक दुकानें नहीं खुल पाई हैं। आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने के बावजूद न तो निगम ने किसी व्यक्ति का गुमटी आवंटन निरस्त किया न ही किराया वसूल कर सका।
11 लाख रुपए मिलना था किराया, डेढ़ लाख ही मिला
शहीद सीताराम हॉकर्स जोन में 54 लोगों को गुमटी का आवंटन किया था। प्रत्येक गुमटी की लागत 75 हजार वसूल की गई थी। इसके बाद करीब 8 लोगों ने ही व्यवसाय शुरू किया। इनमें भी कुछ लोगों द्वारा गुमटी के लिए निर्धारित व्यवसाय नहीं किया जा रहा है। प्रत्येक गुमटी का किराया 300 रुपए महीना निगम को मिलना था। इस मान से छह साल में 11 लाख 66 हजार रुपए अब तक किराया वसूल किया जाना था, लेकिन निगम को करीब डेढ़ लाख रुपए ही किराया मिल सका।
तय वर्ग का व्यवसाय नहीं करने पर निरस्त होना था आवंटन
शहर के लोगों को एक ही स्थान पर सभी तरह की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए 29 सितंबर 2014 को निगम ने शहीद सीताराम यादव हॉकर्स जोन को लोकार्पण किया था। वर्गीकृत बाजार के रूप में इसमें गुमटियां लोगों को आवंटित की थी। तय वर्ग का व्यवसाय नहीं करने पर संबंधित गुमटी का आवंटन निरस्त किया जाना था। वहीं गुमटी लेने के बाद व्यवसाय शुरू नहीं करने पर भी आवंटन निरस्त करने की शर्त रखी गई थी। इसके बावजूद आज तक एक भी व्यवसायी की गुमटी निगम ने निरस्त नहीं की।
वर्गीकृत बाजार में इन व्यवसायों की खोली जानी थी दुकानें
शहीद सीताराम यादव हॉकर्स जोन में फल, सब्जी, फूल, किराना, जनरल स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल शॉप, दूध, खान-पान, हेयर सैलून, लांड्री, टेलरिंग, स्टेशनरी और मोची व्यवसाय के लिए गुमटी का आवंटन किया था।
बिजली व्यवस्था की जा रही
^ओवर ब्रिज के पास बनाए जा रहे हॉकर्स जोन में बिजली व्यवस्था की जा रही है। आवागमन के लिए ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर कर दिए हैं। शहीद सीताराम हॉकर्स जोन में किराया नहीं देने और व्यवसाय शुरू नहीं करने वाले लोगों को नोटिस देकर कार्रवाई करेंगे।
हिमांशु भट्ट, आयुक्त, नगर निगम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/no-electricity-and-water-system-in-hawkers-zone-market-will-be-displaced-only-after-deepawali-127857114.html
No comments:
Post a Comment