Friday, October 9, 2020

माेहासा : उद्याेगाें को जमीन देने की प्रक्रिया पर राेक

माेहासा में उद्याेग लगाने के लिए जमीन की ऑनलाइन बुकिंग पर मप्र इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पाेरेशन ने राेक लगाई है। निगम ने ऑनलाइन साइट पर बंद कर दी है। निगम ने राेक विभागीय बैठक में शासन के आदेश अनुसार यह निर्णय लिया है। माेहासा की जमीन बल्क ड्रग्स व मेडिकल डिवाइस पार्क यानी थाेक दवा एवं चिकित्सा उपकरण पार्क के लिए आरक्षित की जा रही है। इसलिए यह कदम उठाया है। दवा पार्क बनाने का प्रस्ताव केंद्र शासन के पास गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। मप्र औद्याेगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) भाेपाल के महाप्रबंधक अजय अग्रवाल ने बताया माेहासा में अभी फेस वन के तहत 1678 एकड़ जमीन में उद्याेग लगाने की याेजना बना रखी है। इसे विकसित करने के लिए 300 कराेड़ रुपए खर्च हाे रहे हैं।

यहां कई तरह के उद्याेग लगना है, लेकिन अब यहां थाेक दवा एवं चिकित्सा उपकरण पार्क बनने जा रहा है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक ऋषि गर्ग ने बताया शासन ने जमीन आरक्षित करने के लिए कहा है। इसलिए माेहासा की सभी जमीन आरक्षित कर दी है। शासन ने पार्क बनाने का प्रस्ताव केंद्र शासन काे भेज दिया है। शासन के अगले आदेश तक जमीन अन्य उद्याेगाें के लिए बुकिंग नहीं हाेगी। अभी दवा कंपनियाें के नाम तय नहीं हुए हैं। अन्य उद्योगपतियों के रुपए अटके न इसलिए जमीन बुक करने की प्रक्रिया को रोका है।

अभी सिर्फ काेकाकाेला प्लांट लग रहा मोहासा में

अभी माेहासा में सिर्फ हिंदुस्तान काेकाकाेला बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड का उद्याेग लग रहा है। इसके लिए 110 एकड़ जमीन काेकाकाेला प्लांट के लिए दी है। चूंकि इसके लिए जमीन पहले ही दी है। इसलिए इसका काम नहीं राेका जा सकता है लेकिन अन्य उद्याेगाें के लिए जमीन बुक नहीं हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद|मोहासा में जमीन देने के लिए इस तरह प्लॉट काटे गए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/mehasa-rake-on-the-process-of-giving-land-to-udayagaen-127794897.html

No comments:

Post a Comment