Friday, October 9, 2020

मेंटेनेंस के दौरान पेड़ से फिसला बिजली कर्मी, अस्पताल में भर्ती

शोभापुर में शुक्रवार को विद्युत मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक कर्मचारी पेड़ से फिसल गया। उक्त कर्मचारी के नीचे आते ही हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में साथी कर्मचारी उसे लेकर समीप के चिकित्सालय पहुँचे। जहाँ चिकित्सक द्वारा उसकी जाँच की गई। उक्त कर्मचारी को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई हैं। बताया जाता है कि उत्तर संभाग के अंतर्गत शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। इस कार्य के दौरान शोभापुर के समीप एक पेड़ की टहनियाँ विद्युत लाइन से टकरा रही थीं। विद्युत कर्मचारी उक्त पेड़ पर चढ़कर टहनियाँ अलग कर रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और कर्मचारी सीधे नीचे आ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/electricity-worker-slipped-from-tree-during-maintenance-reached-hospital-127798640.html

No comments:

Post a Comment