दोपहर में बाइक टकराने को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। युवक ने शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के टकरावद निवासी मनोहरलाल पिता तोरीराम पाटीदार (40) का शव बुधवार रात्रि को उसके कुएं पर नीम के पेड़ से लटका मिला। मनोहरलाल का मंदसौर में ऑटो गैरेज है। शाम को उसने भाई सुरेश से कहा कि मैं घर टकरावद जा रहा हूं। तू दुकान बंद कर आ जाना। कुछ समय बाद उसके दोस्त ने पूछा कि कहां है तो मनोहर ने बताया कि मैं घर जा रहा हूं व दोपहर में रामटेकरी के यहां किसी से बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने मुझे गाड़ी में बैठाकर मारपीट की। जब युवक रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो सभी जगह तलाश कर पुलिस को सूचना दी। मनोहर के कुएं पर जाकर देखा तो बाइक खड़ी थी, वह फांसी के फंदे पर लटका था। नारायणगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/controversy-over-bike-collision-during-the-day-youth-hanged-in-the-evening-127841775.html
No comments:
Post a Comment