Tuesday, October 27, 2020

रोड किनारे पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

भातखेड़ा रोड पर चूना भट्‌टा क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव रोड किनारे पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला। मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है, क्योंकि बुजुर्ग के पैर पूरी तरह जमीन से टिके हुए थे। गले में नायलोन की रस्सी बंधी थी। परिजन ने इसकी सूचना नेपानगर थाने में दी। मौके पर डायल 100 पहुंची। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।
जानकारी अनुसार चंदा पिता सुकिया का मकान मुख्य मार्ग से सटकर है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उसका शव पेड़ से लटका दिखा। हैरत यह रही कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद किसी ने उसे फांसी लगाते नहीं देखा। परिजन ने बताया चंदा के दो बेटे वार्ड नंबर 12 मसक एरिया में रहते हैं। चंदा पत्नी के साथ चूना भट्‌टा में रहता था। वह मंगलवार दोपहर बेटों के यहां से भोजन करके घर आया था। उसे किसी परिचित ने बाइक से यहां लाकर छोड़ा था। थोड़ी देर बाद ही उसका शव फंदे पर लटका दिखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने यहां जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है बुजुर्ग काे दमे की शिकायत थी। मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/dead-body-found-hanging-on-a-noose-tied-to-a-road-127857145.html

No comments:

Post a Comment