Saturday, October 3, 2020

सैलाना बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में आज बंद रहेगी बिजली

पावर हाउस रोड पर चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के चलते रविवार को लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इससे कॉलेज रोड, नाहरपुरा, जिला चिकित्सालय, डालूमोदी बाजार धानमंडी, रानी जी का मंदिर, शहर सराय, शहीद चौक, मिशन कंपाउंड, सैलाना बस स्टैंड, बाल चिकित्सालय, गेटवेल हॉस्पिटल, बीएसएनल ऑफिस, गायत्री टॉकीज रोड, आमलिया भेरु, राजस्व कॉलोनी, नगर निगम वाटर वर्क्स सम्प्वेल, पॉवर हाउस रोड सहित बिजली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
शिवपुर एवं आसपास आज बिजली रहेगी बंद: बिजली कंपनी रविवार को बड़ोदिया लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इससे बड़ोदिया उपकेन्द्र से निर्गमित फीडरों का विद्युत प्रदाय बाधित होगा। इससे ग्राम बडोदिया, नगरा, शेरूखेडी, गंगाखेडी, बरबनखेडी, रिंगनिया, व अन्य आसपास क्षेत्र का विद्युत प्रदाय सुबह 10 से दोपहर 2बजे तक बाधित रहेगा। वहीं 33 केवी शिवपुर लाइन पर एबी स्विच मेंटेनेंस होगा। इससे सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिवपुर व लुनेरा उपकेन्द्र से निर्गमित फीडरों का विद्युत प्रदाय बाधित होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/electricity-will-be-closed-today-in-sailana-bus-stand-and-surrounding-areas-127778884.html

No comments:

Post a Comment