शारीरिक रूप से कमजोर होने पर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जवाहर नगर निवासी मनीष पिता समरथमल जैन (गोयल) (32) को शनिवार तड़के उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने स्वयं के द्वारा आत्महत्या करने की बात कहते हुए परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं करने की बात लिखी। उसमें उसने शारीरिक रूप से कमजोर होने की भी बात लिखी है। एएसआई सुभाष अग्निहोत्री ने बताया मृतक की शादी नहीं हुई थी और उसके छोटे भाई लोकेश गोयल की शादी हो चुकी है। मृतक शारीरिक रूप से कमजोर होने से डिप्रेशन में था। शनिवार रात 11.30 बजे परिवार के सभी लोग सो गए थे। सुबह 4.30 बजे परिवार के लोग उठे तब उन्होंने देखा तो दूसरी मंजिल पर मनीष गोयल फांसी के फंदे पर झुलता हुआ मिला। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/being-hanged-physically-the-young-man-hanged-127848048.html
No comments:
Post a Comment