Friday, October 9, 2020

स्मैक तस्कर की तीसरी बार जमानत अर्जी फिर खारिज

मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस मोहम्मद फहीम अनवर की एकल पीठ ने स्मैक तस्करी के आरोपी चंडालभाटा पीली बिल्डिंग निवासी विकास चौधरी की तीसरी बार जमानत अर्जी खारिज कर दी है। गोहलपुर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जमानत अर्जी में कहा गया कि आरोपी 27 मार्च 2019 से जेल में है। पैनल लॉयर प्रसन्नजीत चटर्जी ने कहा कि आरोपी की पूर्व में दो बार जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ ठोस प्रमाण है।

आरोपी पर 29 मामले, नहीं दे सकते जमानत | हाईकोर्ट ने अवैध शराब बेचने के आरोपी ग्वारीघाट निवासी उमेश पटेल को जमानत देने से इनकार कर दिया है। पी-3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/smack-smugglers-bail-application-rejected-again-for-the-third-time-127798635.html

No comments:

Post a Comment