ब्याज सहित राशि देने की बात को लेकर करमदी रोड पर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
करमदी रोड निवासी विष्णुसिंह पिता बापूसिंह राठौर के साथ मोहम्मद अनीस उर्फ भूरा ने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। विष्णुसिंह द्वारा माणकचौक थाने पर दी शिकायत में बताया कि गत रात को मोहम्मद अनीस उर्फ भृरा अपने दो अन्य साथियों से आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पूछने पर उसने बताया कि उन्हें राजेश पिरोदिया ने भेजा है। 20 प्रतिशत ब्याज सहित राशि नहीं दी तो आठ दिन में जान से खत्म कर देंगे। एएसआई रामसिंह डावर ने बताया मोहम्मद अनीस, उसके दो साथी व राजेश पिरोदिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। विष्णुसिंह ने बताया पूर्व में राजेश पिरोदिया से 1.65 लाख का लेन देन किया था, जो चुका दी थी। इसके बाद राजेश चाकू की नोक पर 10 लाख का एग्रीमेंट बनवाकर परेशान कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/youth-assaulted-for-giving-amount-including-interest-127838359.html
No comments:
Post a Comment