Monday, October 5, 2020

पालक बोले- कालिदास स्कूल प्रबंधन बिना स्कूल लगाए फीस के लिए बना रहा दबाव, फीस नहीं भरने पर कई बच्चों को वाट्सएप ग्रुप से हटाया, नाम काटने की धमकी

कालिदास मांटेसरी स्कूल बंबाखाना प्रबंधन बिना स्कूल लगाए पूरी फीस मांग रहा है। नहीं देने पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास में धमकी देने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे के निर्देश पर जांच अधिकारी मुकेश त्रिवेदी ने सोमवार को सराफा स्कूल में पालकों के बयान दर्ज किए। पालकों ने कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी के बीच स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली के बारे में बताया।
स्कूल के पालकों की ओर से पिछले दिनों उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे को इस संबंध में अवगत कराया था। मामले में उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई करते हुए ट्यूशन फीस के मामले में निर्णय लेने की बात कही थी। पालकों ने अपने बयान में बताया शासन ने कोरोना महामारी में जब स्कूल नहीं लग रहे, तब तक निजी स्कूलों को केवल ट्यूशन फीस लेने की बात कही है। शहर के लोति स्कूल, अक्षत इंटरनेशनल सहित अन्य स्कूलों ने फीस आधी और 65 प्रतिशत माफ करके आदर्श प्रस्तुत किया है लेकिन कालिदास मांटेसरी स्कूल महामारी के इस दौर में भी पूरी फीस मांग रहा है। बार-बार पालकों को मैसेज और फोन कर पूरी फीस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

धमकी : फीस नहीं भरी तो भविष्य खराब कर दिया जाएगा
जब पालकों ने 24 सितंबर को सामूहिक रूप से स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर पहली से पांचवी तक के बच्चों की फीस माफ करने और छठी से 12वीं तक के बच्चों से कुल फीस की 25 प्रतिशत राशि ट्यूशन फीस के रूप में लेने की मांग की तो स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन क्लास में शिक्षिकाओं के जरिए बच्चों को फीस भरने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। बच्चों से कहा फीस नहीं भरी तो भविष्य खराब कर दिया जाएगा। 10वीं, 12वीं के बच्चों को भी चेता दिया है कि भले ही बोर्ड एग्जाम में रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी है, जब तक स्कूल की पूरी फीस जमा नहीं करेंगे, रजिस्ट्रेशन फीस बोर्ड में सबमिट नहीं की जाएगी।


अनुरोध : पहली से पांचवी तक के बच्चों की फीस माफ हो
फीस नहीं भरने से कई बच्चों को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया है। पालकों ने कहा कालिदास स्कूल प्रबंधन के कारण बच्चे तनाव में हैं। ईश्वर न करें स्कूल की प्रताड़ना के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे माता-पिता या बच्चे टूट जाए। पालकों ने आग्रह किया कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्कूल को निर्देशित करें कि पहली से पांचवी तक के बच्चों की फीस माफ हो और छठी से 12वीं तक के बच्चों से ट्यूशन फीस के रूप में 25 प्रतिशत राशि ली जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Spokesman said - Kalidas school management continues to press for fees without imposing school, many children removed from WhatsApp group for not filling fees, threatening to name out


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/spokesman-said-kalidas-school-management-continues-to-press-for-fees-without-imposing-school-many-children-removed-from-whatsapp-group-for-not-filling-fees-threatening-to-name-out-127785012.html

No comments:

Post a Comment