Wednesday, October 28, 2020

इंडेन ग्राहक अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 77189-55555 पर कॉल से कर सकेंगे

यदि आप इंडेन के ग्राहक है तो आपका गैस सिलेंडर का बुकिंग का मोबाइल नंबर 1 नवंबर से बदल जाएगा। सिलेंडर की बुकिंग के लिए अब आपको 77189-55555 पर कॉल करना होगा। कॉल करने के साथ ही आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।
इसके पहले बुकिंग के नंबर 96691-24365 थे। अब कंपनी इसे बदलने जा रही है। बुकिंग का नंबर बदलने की वजह पूरे देश में एक जैसे नंबर लागू करना है। अभी तक अलग-अलग राज्य में अलग बुकिंग के नंबर थे। लेकिन अब इंडेन गैस ग्राहकों का एक ही नंबर होगा। इस पर कॉल करने या एसएमएस करने पर आपके गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी। अंशुल गैस एजेंसी के अंशुल पीपाड़ा ने बताया ग्राहक कॉल करने और एसएमएस के आधार पर बुकिंग करा सकते हैं। 31 अक्टूबर तक पुराने नंबर पर गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी। 1 नवंबर से ग्राहकों को नए नंबर पर बुकिंग कराना होगी।

वाॅट्सएप नंबर पर भी करा सकते हैं बुकिंग
आप मोबाइल नंबर पर कॉल और एमएएस करने के साथ ही आप वाॅट्सएप के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपका वाट्सएप नंबर गैस एजेंसी पर दर्ज होना जरूरी है। वाट्सएप पर बुकिंग कराने के लिए ग्राहकों को अपने वाॅट्सएप पर refill लिखकर 7588888824 पर मैसेज करना होगा। इससे आपकी गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी और आपके पास गैस सिलेंडर की बुकिंग का मैसेज आ जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/indane-customers-can-now-book-gas-cylinders-by-calling-77189-55555-127860699.html

No comments:

Post a Comment